ट्रॉफी के साथ मस्ती करते दिखे भारतीय खिलाड़ी
Jul 04, 2024
नई दिल्ली । टी20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम आज एक विशेष विमान से स्वदेश पहुंची। भारतीय टीम बारबाडोस में आये तूफान के कारण देर से स्वदेश पहुंची है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में विमान में भारतीय खिलाड़ी टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ मस्ती करते हुए दिखे हैं। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ी भी शामिल थे। टीम ने एक दशक के बाद कोई आईसीसी खिताब जीता है। जिससे खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश था। भारतीय टीम के सदस्य विश्ववप में जीत के बाद ही तत्काल स्वदेश लौटना चाहत थे पर खराब मौसम ओर तूफान के कारण ये संभव नहीं हुआ। टीम को बारबाडोस में अपने होटल में ही रुकना पड़ा। इसके बाद बीसीसीआई ने एक विशेष विमान भेजकर खिलाड़ियों को स्वदेश लाने का इंतजाम किया।
नई दिल्ली में उतरने के बाद, टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम आईटीसी मौर्य होटल के लिए पहुंची। इस दौरान वह प्रशंसकों से भी मिली। इसके बाद टीम मुम्बई रवाना होगी जहां उसे एक कार्यक्रम में शामिल होना है। इस दौरान एक विजय परेड भी निकलेगी। इसके बाद भारतीय टीम के सम्मान में एक कार्यक्रम भी होगा।