पेरिस ओलंपिक में मनु, मनिका सहित भारतीय खिलाड़ियों ने बनाये रिकार्ड

पेरिस । भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक पेरिस ओलंपिक में कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं। निशानेबाजी में मनु भाकर, बैडमिंटन में सात्विक और चिराग और टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने ये रिकार्ड बनाये हैं। 

मनु भाकर ने यहां दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के साथ ही मिश्रित इवेंट में भी कांस्य पर निशाना लगाया। वहीं बैडमिंटन में युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मैच रद्द हो गया। इसके बाद इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले किसी भी भारतीय जोड़ी ने बैंडमिंटन के युगल मुकाबले से क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बनायी थी। 

वहीं मनिका ने टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वह भी ओलंपिक के  प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 


Subscribe to our Newsletter