भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी जीता स्वर्ण

हांगझोउ । महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी गुरुवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश की जोड़ी ने पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में दक्षिण कोरिया जोड़ी को 235-230 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

भारतीय पुरुष टीम ने पहले सेट से ही अपना प्रभाव जमा लिया। पहले सेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पहला सेट 55-58 से जीत लिया। वहीं लेकिन बाद में दूसरे सेट में कोरिया ने मैच में वापसी की और 59-58 से सेट जीत लिया। तीसरे सेट में एक बार फिर भारतीय तिकड़ी ने सेट पर कब्ज़ा जमाया और 57-59 से सेट जीत लिया। अंतिम और आखिरी सेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे 10 अंक हासिल किए। वहीं इससे भारत की महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रकार एक ही दिन में भारत को दो पदक मिल गये। एशियाई खेलों में अब भारत के कुल 84 पदक हो गये हैं। जिसमें 21 स्वर्ण , 31 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं भारतीय टीम अब तालिका में चौथे स्थान पर है। 



Subscribe to our Newsletter