अंडर19 विश्वकप में सीनियर टीम का बदला ले पायेगी भारतीय जूनियर टीम !

जोहांसबर्ग । भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अंडर19 विश्वकप क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गयी हैं। इससे एक एक फिर दोनो टीमें तीन माह बाद आमने-सामने आ गयी हैं। दोनो की ही सीनियर टीमों के बीच नवंबर में एकदिवसीय विश्वकप का फाइनल खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम जीती थी। वहीं अब ठीक तीन माह बाद जूनियर टीमें मुकाबला करेंगी। अब देखना है कि इसमें जूनियर टीम सीनियरों की हार का हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं। भारतीय टीम ने जहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनायी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इससे पहले सीनियर टीमों के विश्वकप में भारतीय टीम सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं अब जूनियर टीम भी अपने सभी मैच जीत कर फाइनल में पहुंची है। 

भारतीय अंडर19 टीम के कप्तान उदय सहारन ने अब तक अच्छी कप्तान की है। जिससे प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहेगी। भारतीय टीम ने सुपर सिक्स राउंड में अपने दोनों मुकाबले जीते है। वहीं उसने सेमीफाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को हराया।  था। प्रशंसकों को भारतीय टीम की जीत का भरोसा इसलिए भी है क्योंकि भारतीय टीम ने पूर्व में अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है। 

भारतीय टीम अंडर19 विश्वकप कप में सबसे सफल टीम है। उसने नौवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी है जबकि पांच बार उसे जीत मिली है दूसरी और ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसने छठी बार फाइनल में जगह बनायी है और उसे तीन बार जीत मिली है। इस प्रकार देखा जाये तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। 



Subscribe to our Newsletter