एशियाई खेलों के खिताबी मुकाबले में आज भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला जापान से

नई दिल्ली । एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में शुक्रवार को भारत का मुकाबला जापान से होगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीते हें और वह खिताब की प्रबल दावेदार है। 

भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए प्रवेश हासिल करना चाहेगी। भारतीय टीम अब तक 1966, 1998 और 2014 में स्वर्ण पदक जीत चुकी है जबकि उसने 9 रजत और 3 कांस्य भी जीते हैं।  वर्तमान फॉर्म और विश्व रैंकिंग को देखते हुए भारतीय टीम स्वर्ण की पदक दावेदार है। जकार्ता में पिछली बार हुए खेलों में भारतीय टीम ने हाथ कांस्य पदक ही जीता था पर इस बार उसका लक्ष्य स्वर्ण जीतन रहेग। 

पूल चरण में भारत ने 58 गोल किए और केवल 5 गोल उसके खिलाफ हुए। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया। इसके अलावा उसने पाकिस्तान सहित सभी टीमों को लीग स्तर पर हराया। 

भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले में दबाव का सामना करना होगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा ,‘बड़े मैच में दबाव हमेशा रहता है।  हम लंबे समय से इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं और इसी पल का हमें इंतजार था। स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना हमारा लक्ष्य है। एक टीम के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना होता है कि दबाव को हावी नहीं होने दें. हम खुलकर खेलते हुए मैच का मजा लेते हैं. अगर ऐसा ही कर सके तो जरूर जीतेंगे।’ जापान को पूल चरण में भारत ने 4-2 से हराया था। इसका भी लाभ भारतीय टीम को मिलेगा और उसका मनोबल बढ़ा रहेगा। 



Subscribe to our Newsletter