बारिश की भेंट चढ़ा भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 महिला क्रिकेट मैच

चेन्नई । बारिश के कारण यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गया है। इसी के साथ ही भारतीय टीम की सीरीज में वापसी की उम्मीदें समाप्त हो गयी हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सीरीज का पहला मैच 12 रन से जीता था और इस तरह से वह 3 मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजमिन ब्रिट्स के दूसरे अर्धशतक से 6 विकेट पर 177 रन बनाये।

इसके बाद बारिश के कारण भारतीय टीम की बल्लेबाजी नहीं हो पायी। अंपायरों ने आंखिरकार मेच रद्द कर दिया। वहीं इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से ब्रिट्स ने 6 चौके और एक छक्का तेजी से 52 रन बनाए जबकि अन्नेका बोश ने 6 चौकों की सहायता से 40 रन बनाये। वहीं भारतीय टीम की ओर से अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 2 जबकि पूजा वस्त्राकर ने भी इतने ही विकेट लिए। ऑफ स्पिनर सजीवन सजना ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत की नायिका रही ब्रिट्स को 


Subscribe to our Newsletter