भारत की इंग्लैंड पर पकड़ हुई मजबूत, पहली पारी में बनाए 436 रन

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इं‎डिया ने हैदराबाद टेस्ट मैच में तीसरे ‎दिन पहली पारी में 436 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे और भारत ने इसके आधार पर 190 रन की बड़ी बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान भारत के यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले दिन के खेल में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान टीम इंडिया ने आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम को महज 246 रन पर ही ‎निपटा दिया। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में भारत की तरफ से तीन बैटर ने अर्धशतकीय पारी खेली वो शतक बनाने से चूक गए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 80 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने 86 रन बनाए। 

बता दें ‎कि इन दोनों के ही शतक से चूकने के बाद फैंस को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से उम्मीद थी लेकिन मैच के तीसरे दिन वो 87 रन बनाकर जो रूट के शिकार हो गए। भारतीय टीम के खिलाफ रनों की बौछार करने वाले दिग्गज जो रूट ने गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी की। हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने अपनी टीम के लिए चार विकेट ‎लिये। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपनी गेंद पर कैच आउट किया। वहीं शतक की तरफ बढ़ रहे रवींद्र जडेजा को भी जो रूट ने आउट किया।


Subscribe to our Newsletter