विश्वकप में सबसे अधिक मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी भारत


नई दिल्ली । भारतीय टीम ने इस बार विश्वकप में शानदार खेल दिखाते हुए 59वीं जीत दर्ज की है।  इस के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के विश्वकप में कुल 58 जीत के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते ही विश्व कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाली विश्व की दूसरी टीम बन गयी है। अभी पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। अब भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया के विश्वकप में कुल 73 जीत के रिकार्ड को तोड़ना है। 

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है जबकि इंग्लैंड की टीम 6 मैच में एक जीत से सिर्फ दो अंक के साथ अंतिम पायदान पर चल रही है और नॉकआउट की दौड़ से तकरीबन बाहर हो गई है। 



Subscribe to our Newsletter