बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल में भारत ने लगाया स्वर्णिम चौका
Aug 08, 2022
बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 10वें दिन भारत ने रात आठ बजे तक चार स्वर्ण पदक जीत लिए थे। थलेटिक्स में ट्रिपल जंप में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों कब्जा लिए हैं। एल्डोस पॉल ने स्वर्ण जीता, तो अबुदल्ला अबुबाकर ने रजत पर कब्जा किया। एल्डोस पॉल ने 17.03 मी. की जंप लगायी, तो अब्दुल्ला स्वर्ण से कुछ ही दूर रह गए। उन्होंने 17.02 मी। की कूद लगायी। एथलेटिक्स में ही पुरुषों की दस हजार मीटर पैदल चाल में संदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं जेवलिन थ्रो में भारत की अनु रानी ने चौथे प्रयास में 60 मीटर दूरी नापते हुए कांस्य पदक जीता। मुक्केबाजों ने भी झंडे गाड़ते हुए देश को तीनस्वर्ण पदक दिला दिए हैं। सबसे हालिया स्वर्ण पदक निकहत जरीन ने लाइट फ्लाई (48-50 किग्रा) भार वर्ग में दिलाया, जो 10वें दिन में भारत का बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण रहा। निकहत जरीन ने नाइजीरिया की नॉल कार्ली को 5-0 से हराया हराया। यह भारत का अभी तक खेलों में 48वां पदक रहा और इसी के साथ ही भारत पदक तालिका में पांचवें से चौथी पायदान पर पहुंच गया।
निकहत से पहले अमित पंघाल और नीतू घंघास ने स्वर्ण पदक जीता, तो भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में शूटआउट में जीत हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है।
इसके अलावा बैडमिंटन के महिला एकल सेमीफाइनल में पीवी सिंधू ने जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बैटमिंटन के ही पुरुष वर्ग के डबल्स मुकाबले में पुरुषों की सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मलेशिया की पेंग सून चैन और कियान मेंग टैन को सीधे गेमों में 21-6, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बना ली
टेबल टेनिस में अचंत शरथ कमल और साथियां गणाशेखरन गोल्ड की लड़ाई में हार गए। इन दोनों को इंग्लैडं के पॉल ड्रिंकहॉल और लियाम पिचफोर्ड की जोड़ी ने 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हराया और भारतीय जोड़ी को रजत से संतोष करना पड़ा।
रविवार 8 बजे तक के पदक
* एल्डोस पॉल ने भारत के लिए ट्रिपल जंप में स्वर्ण जीता, भारत के लिए 16वां स्वर्ण
* नीतू घंघास ने 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता, भारत के लिए 14वां स्वर्ण
* अमित पंघाल ने 52 किग्रा भार में स्वर्ण जीता, भारत के लिए 15वां स्वर्ण
* निकहत जरीन ने 48-50 भार वर्ग में स्वर्ण जीता, भारत के लिए 48वां पदक और इसी पदक से रैंकिंग चार हो गयी
* अब्दुल्ला अबुबाकर ने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता, 12 वां रजत और देश के लिए यह 45वां पदक रहा
* संदीप कुमार ने पुरुषों की 10,000 पैदल चाल में कांस्य पदक जीता, पदक नंबर 46 रहा
* अनु रानी ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता, भारत को मिला 47वां पदक
* महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कांस्य पदक जीता