दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरु की, रजत ने किया डेब्यू
Feb 02, 2024
विशाखापत्तनम । भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां आज शुरु हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने करते हुए दो विकेट पर 82 रन बना लिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 14 जबकि शुभमन गिल 34 रनों पर आउट हुए। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। चोटिल केएल राहुल की जगह पर बल्लेबाज रजत पाटीदार को शामिल किया है। इस मैच से रजत ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है।
वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम देते हुए उनकी जगह पर युवा गेंदबाज मुकेश कुमार को अवसर दिया गया है। इस मैच के लिए चयनकर्ताओं ने टीम में सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरव कुमार को शामिल किया था।
भारत की अंतिम ग्यारह :
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की अंतिम ग्यारह
जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।