शहर में एक युवती ने पड़ोसी और एक भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला ।

Nov 27, 2024

भोपाल । राजधानी में लगातार युव तियों किशोरियों और विवाहित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते जा रहे हैं ।  शहर में 24 घंटे के दरमियान ऐसे छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए हैं जिनमें एक युवती अपने  पड़ोसी और एक भाभी ने अपने देवर के खिलाफ 354 का मामला दर्ज कराया है ।  देवर द्वारा अपनी भाभी से छेड़छाड़ का मामला ईटखेडी थाना इलाके के ग्राम रायपुर में सामने आया है । यहां रहने वाली  27 साल की विवाहिता थाने पहुंची और अपने देवर प्रदीप साहू के खिलाफ घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया तो वहीं दूसरी ओर ओल्ड अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पड़ोस में ही ईशान श्रीवास्तव रहता है ईशान  कुछ दिनों से उसके साथ आते जाते वक्त छेड़खानी करता था और उससे संबंध बनाने दवाब बन रहा था पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर ईशान के खिलाफ छेड़छाड़ और उसके पिता के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया है और इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Subscribe to our Newsletter