कोलार इलाके में व्यापारी के सीने में उठा तेज दर्द, कुछ देर बाद ही हुई अस्पताल में मौत ।
Nov 22, 2024
भोपाल । राजधानी में लगातार कम उम्र के लोगों में हार्ट की समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही है और कई युवा वर्ग के लोगों में तो मौत होने के मामले भी सामने आते जा रहे हैं । शहर के कोलार थाना इलाके के ओम नगर क्षेत्र में रहने वाले दिलीप सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चैन सिंह को बुधवार की दोपहर सीने में तेज दर्द हुआ जब तक परिजन उन्हें लेकर जेके अस्पताल पहुंचते उसके पहले ही उनकी मौत हो गई ।
डॉक्टरों ने जांच की और बताया कि चैन सिंह को हार्ट अटैक आया था इस कारण उनकी जान चली गई उधर बेरसिया इलाके में बुधवार की रात 8:00 के करीब बस स्टैंड के पास रहने वाले ज्ञान सिंह के 30 वर्षीय पुत्र शिवनारायण को अचानक उल्टियां होने लगी जब पिता उनके कमरे में गए तो शिवनारायण बिस्तर पर एक तरफ लुढ़का हुआ था और उसके मुंह से उल्टियां और झाग निकल रही थी पिता ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी और शासकीय अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने शिवनारायण को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि शिव ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है परिजन घर पहुंचे तो देखा कि एक पुड़िया में सल्फास रखा हुआ था जिसे शिवनारायण ने खाया था पुलिस को शिवनारायण के कमरे से तलाशी लेने पर किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।