मैंने जानबूझकर हेड को अधिक बल्लेबाज दी : क्लासेन

बेंगलुरु । सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने कहा है कि वह रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए आईपीएल मैच में प्रयास कर रहे थे कि ट्रेविस हेड को ही ज्यादा से ज्याद बल्लेबाजी का अवसर मिले। हेड के तेज शतक से सनराइजर्स ने इस मैच में 287 रन बनाकर दूसरी बार आईपीएल इतिहास का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया। हैदराबाद ने गत दिनों ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 277 रन बनाए थे। इतने बड़े स्कोर के बाद भी उसे केवल 25 रन से ही जीत मिली। इस मैच में हेड के अलावा क्लासेन ने भी आक्राम पारी खेलते हुए 31 गेंदों पर ही 67 रन बना दिए थे। वहीं हेड ने 39 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया।  

क्लासेन ने हेड की पारी को अविश्वनीय करार दिया। सा ही कहा कि उसकी तूफानी पारी से गेंदबाजों पर दबाव बना गया। वहीं मैंने कुछ समय रुककर शॉट लगाने शुरु किये। मैंन विशेष रुप से कमजोर गेंदों पर प्रहार किये। साथ ही कहा कि गेंदबाजों का दबाव में रहना अच्छा होता है। क्लासेन ने कहा कि मैच से पहले हमारा अच्छा सत्र रहा। हम भाग्यशाली हैं कि हमें एक अच्छा विकेट मिला। हमें यहां बस अपनी योजनाओं को उतारने की जरूरत थी। वहीं उन्हें बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने भी शानदार खेला। करें तो बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने भी बढ़िया खेल दिखाया।

हेड ने मैच को लेकर कहा कि हमने काफी अच्छा से खेला। हमने सोचा कि हमें पहले 6 ओवरों में तालमेल बिठाना होगा पर लेकिन हमारे पास बल्लेबाजी क्रम था जिसका लाभ हमें मिला। आज मैंने गेंद को जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैं खुश हूं।

वहीं मैच जीतने के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने खुश जताते हुए ककहा कि मैच में बल्लेबाजी को देखकर मुझे लग रहा था कि मैं भी बल्लेबाज होता तो ऐसे ही खेलता। 


Subscribe to our Newsletter