गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी को 19 रनों से हराया
Mar 07, 2024
बेंगलुरु । लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी के अर्धशतकों की सहायता से गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 19 रनों से हरा दिया। इस मैच में पहले खेलते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 180 रन ही बना पायी। आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 24, एलिसा पेरी ने 24, सोफिया डिवाइन 23 रन ही बना पायीं। जॉर्जिया वेरहेम ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाये।आरसीबी की यह लीग में तीसरी हार है और वह अंक तालिका में फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है। ।
इससे पहले गुजरात की शुरूआत अच्छी रही थी। वोल्वार्ड्ट और मूनी ने आरसीबी ने तेजी से रन बनाये। वोल्वार्ड्ट ने 45 गेंदों पर 76 रन बनाए। इसके बाद मूनी ने 85 रन बनाए। फोएबे लिचफील्ड ने तेजी से 18 रन बनाए जबकि एशले गार्डनर पहली ही गेंद पर पेवेलियन लौट गयीं। दयालन हेमलता ने सिर्फ 1 रन बनाया। मूनी ने इसके बाद पारी को 199 तक ले गई।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेघाना 13 गेंदों पर 4 ही रन बना पाई लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाकर स्कोर आगे बढ़ाया। एलिसा पेरी ने 23 गेंदों पर 24 तो सोफिया डिवाइन ने 16 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। मध्यक्रम में ऋचा घोष ने 21 गेंदों पर 30 तो जॉर्जिया वेरहेम ने 22 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए पर इनके आउट होते ही टीम ढ़ह गयी।गुजरात की ओर से गेंदबाजी करते हुए एशले गार्डनर ने 23 रन देकर 2 विकेट लीं।