गूगल की फिक्सल11 सीरीज लॉन्च, डिवाइस में जेमिनी एआई जोड़ा
Aug 13, 2026
120एक्स जूम, भारत में फिक्सल11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपए
नई दिल्ली,। गूगल ने अपने मेड बाय गूगल 2026 इवेंट में नई फिक्सल11 सीरीज के साथ फिक्सल वॉच 5, फिक्सल टेग और फिक्सल बुड्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इस बार कंपनी ने अपने नए डिवाइस में जेमिनी एआई को पहले से ज्यादा गहराई से जोड़ा है। नई फिक्सल 11 सीरीज में फिक्सल11, फिक्सल11 प्रो, फिक्सल11 प्रो एक्सएल और फिक्सल11 प्रो फोल्ड शामिल हैं। गूगल की नई फिक्सल11 सीरीज के सभी मॉडल टेनसोर जी6 प्रोसेसर के साथ आते हैं।
कंपनी के मुताबिक नए चि[प में पिछली पीढ़ी की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा टीपीयू क्षमता है। डिवाइस में जेमिनी नेनो का नया वर्जन भी दिया गया है, जिससे फोन पर एआई से जुड़े काम तेजी से किए जा सकेंगे। फिक्सल11 में 48 मेगापिक्सल का नया मुख्य कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस के साथ 5एक्स टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 30एक्स सुपर जूम तक सपोर्ट करता है।
वहीं फिक्सल11 प्रो और फिक्सल11 प्रो एक्सएल में बड़ा मुख्य कैमरा सेंसर और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। ये फोन 120एक्स प्रो जूम तक सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने कैमरा बार का डिजाइन भी पहले से पतला किया है। फिक्सल11 प्रो मॉडल में सुपर एटुआ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है।
फिक्सल11 सीरीज में कैमरा से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। मेजिक चेप्टर की मदद से किसी खास पल के आसपास कई फोटो और वीडियो एक साथ कैप्चर किए जा सकते हैं। वहीं कैमरा लुक्स के जरिए यूजर अपनी पसंद का विजुअल स्टाइल बना और सेव कर सकते हैं। प्रो सुटेबल वीडियो फीचर वीडियो रिकॉर्डिंग को ज्यादा स्थिर बनाने में मदद करेगा। गूगल ने वीडियो से कंटेंट निकालने, स्पीच-टू-टेक्स्ट को बेहतर करने और मीडिया का रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे एआई फीचर्स भी पेश किए हैं।
फिक्सल11 प्रो और प्रो एक्सएल में कैमरा बार पर मल्टीकलर एलईडी हाईलाइट भी दिया गया है। यह कॉल आने पर संकेत दे सकता है और जेमिनी के सुनने, प्रोसेस करने या जवाब देने के दौरान भी अलग संकेत दिखा सकता है। भारत में फिक्सल11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। फिक्सल11 प्रो की कीमत 1,19,999 रुपए और फिक्सल11 प्रो एक्सएल की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपए है। इन तीनों फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इनकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी।