सोने और चांदी की कीमतों में नरमी
Sep 02, 2026
नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आई है। सोना तीन हफ्तों से अधिक के निचले स्तर पर पहुँच गया है, जहाँ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर यह लगभग 2000 रुपये की गिरावट के साथ ही 1,49,904 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव 3,549 रुपये नीचे आकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गये। इस तेज गिरावट के साथ ही सोना 1.50 लाख के स्तर पर पहुंच गया।
इस गिरावट के पीछे वैश्विक आर्थिक कारक और भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख कारण रहे हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण भी कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है।
इसके परिणामस्वरूप, अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी मजबूत हुई है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। आमतौर पर महंगाई बढ़ने पर सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने में निवेश कम हो जाता है, क्योंकि इससे कोई ब्याज या नियमित आय प्राप्त नहीं होती।
घरेलू सर्राफा बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों पर इसका असर साफ देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 15,423 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का भाव 14,319 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का दाम 11,571 प्रति ग्राम पर आ गया है।
वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,63,108 रुपये पर दर्ज की गई। चांदी की बात करें तो, दिल्ली में यह 245 प्रति ग्राम पर आ गई है, जिसमें 5 की गिरावट है, जबकि प्रति किलोग्राम 2,45,000 रुपये पर कारोबार कर रही है, जो 5,000 की बड़ी गिरावट दर्शाता है।
सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी अन्य कीमती धातुओं पर भी वैश्विक स्तर पर दबाव देखा गया, जिनकी कीमतों में लगभग 1 फीसदी तक की गिरावट आई है।