गावस्कर बोले,अंतिम टेस्ट में अश्विन को कप्तानी दें रोहित

रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि आर अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिये। पांचवां टेस्ट मैच 7 से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। ये टेस्ट मैच अश्विन के करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा। गावस्कर का मानना है कि अश्विन को इस मैच में कप्तानी देकर सम्मानित किया जा सकता है। अश्विन ने अभी तक 99 वें टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने रांच टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट भी लिए। इस प्रकार अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 35वीं बार किसी पारी में 5 विकेट लिए हैं। इस टेस्ट सीरीज में अश्विन ने अब तक 8 पारियों में 17 विकेट लिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही अपने 500 टेस्ट विकेट भी लिए हैं। अश्विन ने टेस्ट में 35 बार 5 विकेट लेने के साथ ही दिग्गज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर की है। 

गावस्कर ने अश्विन से कहा, ‘ मुझे लगता है कि रोहित आपकों पांचवें टेस्ट में टीम की कप्तानी का अवसर देंगे। आपने अभी तक जो कुछ भी भारतीय क्रिकेट को दिया है उसके लिए यह अच्छा होगा।’ इसके बाद अश्विन ने गावस्कर के प्रति आभार जताया। अश्विन ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि मैं इन सब चीजों से अब आगे निकल गया हूं। इस टीम के साथ बिताए हर पल का आनंद ले रहा हूं। यह जितना लंबा खिचेंगा उतनी ही मुझे ज्यादा खुशी होगी.’


Subscribe to our Newsletter