गांधीनगर अंगदान में गुजरात का गौरव: तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
Aug 12, 2026
गांधीनगर | गुजरात ने अंगदान तथा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। गत 3 अगस्त, 2026 को ‘राष्ट्रीय अंगदान दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित ‘16वें इंडियन नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे’ समारोह में गुजरात को तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
• अंग प्रत्यारोपण क्षेत्र में देशभर में अग्रणी स्थान रखने वाले आईकेडीआरसी संस्थान को “एक्सीलेंस इन लीडिंग गवर्नमेंट हॉस्पिटल इन ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन” अवॉर्ड
• मृत दाताओं से सफलतापूर्वक अंगों के रिट्रीवल के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल को “बेस्ट नॉन-ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर (एनटीओआरसी)” का अवॉर्ड
• ब्रेन स्टेम डेथ की समय पर पहचान, परिजनों की संवेदनशील काउंसलिंग और वैज्ञानिक प्रक्रिया के लिए सूरत के नए सिविल अस्पताल को “बेस्ट ब्रेन स्टेम डेथ टीम” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग को मिली इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवॉर्ड्स बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और समग्र मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशंसनीय कार्य की सराहना करते हुए अभिनंदन दिया।