पंड्या की आलोचना करने वाले डिविलियर्स और पीटरसन पर बरसे गंभीर

नई दिल्ली । आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या की कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आलोचना की है। इन क्रिकेटरों में इंग्लैंड के केविन पीटरसन और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स भी है। इन दोनो ने ही पंड्या पर सवाल उठाये थे। वहीं इस मामले में पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पंड्या का समर्थन किया है। 

गंभीर ने कहा कि कप्तान के रूप में डिविलियर्स और पीटरसन दोनों के रिकॉर्ड भी प्रभावशाली नहीं हैं। गंभीर ने आरसीबी के साथ आईपीएल खिताब जीतने में डिविलियर्स की विफलता के बारे में विशेष रूप से बात की और कहा कि अपने स्कोर के अलावा, उन्होंने आईपीएल में कुछ भी हासिल नहीं किया है।

गंभीर ने कहा, जब वो कप्तान थे तो उनका अपना प्रदर्शन कैसा था? मुझे नहीं लगता, चाहे वह पीटरसन हों या डिविलियर्स, उन्होंने बतौर कप्तान अपने करियर में कुछ हासिल नहीं किया। कुछ भी नहीं। अगर आप उनके रिकॉर्ड उठाएंगे और देखेंगे, तो मुझे लगता है वो किसी भी दूसरे कप्तान से भी खराब हैं। मुझे नहीं लगता कि  डिविलियर्स ने अपने स्कोर के अलावा आईपीएल में कुछ भी हासिल नहीं किया है। 



Subscribe to our Newsletter