गंभीर भारतीय टीम के कोच बनने सबसे बेहतर व्यक्ति : अकमल

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा की है। अकमल ने कहा कि गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने के योग्य हैं। वह जिस भी चीज को छूते हैं वह सोना बनी जाती है और जिस भी टीम से जुड़ते हैं वह जीतने लगती है। अकमल के अनुसार कोच पद के लिए गंभीर आदर्श उम्मीदवार हैं। साथ ही कहा कि पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा या जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाया जाना चाहिये। 

अकमल के अनुसार भारतीय टीम इंडिया को किसी विदेशी कोच की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत में ही कई अच्छे उम्मीदवार उपलब्ध हैं। राहुल द्रविड़ के बाद गंभीर से बेहतर कोई विकल्‍प नहीं हो सकता है। वो एक बड़ा खिलाड़ी था और एक अच्‍छा कोच बनेगा।  द्रविड़ ने कोच के रूप में भी भारतीय टीम को काफी कुछ दिया है। चाहें द्रविड़ हों या फिर सचिन, गांगुली या धोनी हों। सभी ने टीम को बहुत कुछ दिया। जितना ज्‍यादा संभव हो टीम को इनसे सीखना चाहिए।

अकमल ने कहा, ‘गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ था और उनके नेतृत्‍व में टीम ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। इसके बाद वह कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर बने और टीम खिताब जीत गई क्योंकि गंभीर एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनका क्रिकेटिंग दिमाग हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त भी रहे हैं। 


Subscribe to our Newsletter