दोस्त ने अपने ऑटो चालक दोस्त का किया अपहरण मांग रहा एक लाख की फिरौती ।
Dec 05, 2024
भोपाल । राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक का अपहरण होने का मामला सामने आया है । अपर्णहरता कोई और नहीं बल्कि इसका गहरा दोस्त है जो अपने ऑटो चालक दोस्त का अपहरण कर ले गया आरोपी ने अपने दोस्त की बहन को नागपुर में फोन लगाकर एक लाख रुपए की फिरौती मांगी है इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके के शंकर नगर में 22 साल का संदीप प्रजापति रहता है वह ऑटो चलाता है 2 दिन से संदीप अपनी ऑटो सहित लापता है परिजनों ने तीन दिन पूर्व उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मंगलवार को नागपुर से उसकी बहन संगीता ने पुलिस को फोन करके बताया कि संदीप का दोस्त अवकेश का उसके पास फोन आया था
अवकेश ने संगीता को बताया कि उसने संदीप का अपहरण कर लिया है और उसको छोड़ने के एवज में एक लाख रुपए उसे देने होंगे इस मामले में संगीता ने बताया कि यह दोनों पहले गहरे दोस्त रहे हैं पुलिस अब आसपास के जंगलों में इन आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस ने इस मामले में तीन टीमें बनाई है और कुछ पुलिसकर्मी बदमाशों की तलाश में मुरैना और नागपुर रवाना किए गए हैं संभावना व्यक्त की जा रही है कि आरोपी अवकेश अपने अन्य साथियों के साथ संदीप को मय ऑटो के सहित अपहरण कर ले गए हैं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है ।