चौथा टेस्ट : लंच तक भारतीय टीम ने बनाये तीन विकेट पर 118 रन

रांची । भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 118 रन बना लिए थे। लंच के समय रविन्द्र जडेजा 3 रन जबकि शुभमन गिल 18 रनों पर खेल रहे थे। इस प्रकार भारतीय टीम को जीत के लिए अभी 74 रन और बनाने हैं। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 145 रन बनाये थे और उसे पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त मिली हुई थी। इस प्रकार भारतीय टीम को 192 रनों का लक्ष्य मिला था। 

इससे पहले भारतीय टीम ने तीसरे दिन के बिना किसी नुकसान के 40 रनों से आगे खेलते हुए अपने तीन विकेट खो दिये। चौथे दिन कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत की पर इंग्लैंड ने यशस्वी का विकेट लेकर रोहित के साथ उनकी 84 रन की साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने जो रूट को 37 रन पर ही पेवेलिन भेज दिया। 

कप्तान रोहित शर्मा भी 55 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें टॉम हार्टले की गेंद पर विकेटकीपर बेन फोक्स ने आउट किया। इसके बाद नये बल्लेबाज रजत पाटीदार भी शून्य पर ही आउट हो गये। तब  शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा ने पारी संभाली और स्कोर आगे बढ़ाया। 


Subscribe to our Newsletter