पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना से शादी की
Jan 20, 2024
लाहौर । पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच ही अब अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है। इन दोनो की शादी की तस्वीर भी सामने आयी हैं। इससे पहले दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सामने आई थी जो अब शादी में बदल गयीं। शोएब और सानिया के तलाक की अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई हालांकि पिछले काफी समय से इनके तलाक की अटकलें लगायी जा रहीं थीं। शोएब और सना दोनो की ही ये दूसरी शादी है। सना भी तलाकशुदा हैं। सना ने साल 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी पर जल्द ही उनका तलाक हो गया। 28 साल की सना पाक के कई टीवी शो में भी आती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियो में भी अभिनय किया है।
वहीं हाल ही में सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट साझा कर कहा था कि जिंदगी आसान नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि शादी और तलाक का फैसला कठिन होता है। इसके अलावा उन्होंने शोएब की तस्वीरें भी अपने अकाउंट से हटा दी थीं। तभी से उनके और शोएब के साथ अलग होने की अफवाहों को बल मिला था। सानिया ने शायराना अंदाज में कहा था, शादी कठिन है, तलाक कठिन है अपना कठिन चुनें। साथ ही कहा मोटापा कठिन है फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। दिमाग का इस्तेमाल कर अपना कठिन चुनें जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी।