इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने डकेट से कहा, यशस्वी से कुछ सीखो
Feb 21, 2024
लंदन । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर की गयी बेन डकेट की टिप्पणी पर नाराजगी जतायी है। डकेट ने कहा था कि हमारी आक्रामक रणनीति के परिणाम स्वरुप ही यशस्वी को तेजी से बल्लेबाजी करने पड़ी इसलिए उनकी दोहरे शतक की पारी का कुछ श्रेय हमें भी मिलना चाहिये। इसी पर नाराजगी जताते हुए हुसैन ने कहा कि इस प्रकार की बातें करने की जगह डेकेट और अन्य खिलाड़ियों को अपने अंदर झांकना होगा और यशस्वी से सीखना चाहिये। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद जायसवाल की शानदार दोहरे शतक की पारी को लेकर डकेट ने कहा, जब आप विपक्षी खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं, तो लगभग ऐसा लगता है कि हमें कुछ श्रेय लेना चाहिए कि वे अन्य लोगों के टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके से अलग खेल रहे हैं। यही बात हुसैन को पसंद नहीं आई, जिन्होंने डकेट को फटकार लगाई और इंग्लैंड के खिलाड़ियों से आक्रामक रणनीति का समर्थन करने के मामले में फिर से विचार करने को कहा।
हुसैन ने कहा, उसने आपसे नहीं सीखा है। उसने अपने पालन-पोषण से सीखा है, बड़े होने में उसे जो कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। कुछ भी हो उसे देखो और उससे सीखो। साथ ही कहा कि आक्रामक रणनीत को इस प्रकार बताया जा रहा है जैसे उसका विरोध नहीं किया जा सकता हो।