रुतुराज की उपेक्षा पर भड़के पूर्व क्रिकेटर बद्रीनाथ

नई दिल्ली ।  रुतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका दौरे से बाहर करने का मामला बढ़ता जा रहा हे अब पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल उठाये हैं। बद्रीनाथ ने कहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के बाद भी इस बल्लेबाज को टीम में जगह नहीं मिलना हैरानी की बात है। इसके अलावा रिंकू सिंह को भी एकदिवसीय टीम में जगह नहीं दिया जाना गलत है। चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिए रुतुराज टी20 और एकदिवसीय किसी भी प्रारुप में जगह नहीं दी है जबकि रिंकू को केवल टी20 में ही रखा है।  बद्रीनाथ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा कर कहा कि क्रिकेटरों को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए असाधारण प्रदर्शन से ज्यादा की जरूरत हो सकती है।

उन्होंने तंज कसा की खिलाड़ियों को लगातार टीम में चुने जाने के लिए कुछ और भी करना होगा। बद्रीनाथ ने कहा, कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको एक बुरे आदमी की छवि की आवश्यकता है, जब रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और अन्य जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है। ऐसा लगता है कि आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते में होना चाहिए, एक अच्छा मीडिया मैनेजर होना चाहिए और शरीर पर टैटू होना चाहिए। गायकवाड़ और रिंकू दोनो ने ही जिम्बाब्वे दौरे में अच्छा प्रदर्शन किया था।


Subscribe to our Newsletter