अंडर 17 विश्व कप से भारत में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ेगी : कप्तान

भारतीय सीनियर राष्ट्रीय टीम की कप्तान आशालता देवी ने कहा है कि अगले माह  11 से 30 अक्टूबर के बीच देश में होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप से भारत में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ेगी। आशालता के अनुसार इससे भारत महिला फुटबॉल का बड़ा केंद्र बनेगा जबकि अभी  कई लोगों को महिला फुटबॉल के बारे में जानकारी तक नहीं है। वहीं टीवी प्रसारण से लोग इसके बारे में जानेंगे। उन्होंने कहा कि  भारतीय महिला फुटबॉल के भविष्य के लिये यह एक अच्छा अवसर है। उन्होंने प्रशंसकों से बड़ी संख्या में स्टेडियम में आकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 को आपके सहयोग की जरूरत है। इसके खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन की ओर प्रेरित होंगे। साथ ही कहा कि अब महिला फुटबॉल को लेकर लोगों की सोच बदली है जबकि पहले लोग यह मान ही  नहीं कर पाते थे कि लड़कियां भी फुटबॉल खेल सकती है पर अब मेरे घर के आसपास सभी मेरा समर्थन करते हैं। जब भी मैं घर जाती हूं तो मेरा भव्य स्वागत होता है। 

Subscribe to our Newsletter