टी20 विश्वकप के लिए न्यूयॉर्क पहुंचा भारतीय टीम का पहला दस्ता

न्यूयॉर्क । टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था अमेरिका पहुंच गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के खिलाड़ी न्यूयॉर्क नजर आये हैं। इस दल में विराट कोहली, उपकप्तान हार्दिक पंड्या सहित कई अन्य खिलाड़ी शामिल नहीं थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर खिलाड़ियों के अमेरिका पहुंचने की एक क्लिप भी साझा की है। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट से निकलते और टीम बस में चढ़ते हुए नजर आये हैं। बीसीसीआई ने इसी को लेकर सोशल मिडिया पर लिखा, टीम इंडिया टी20 विश्वक कप के लिए पहुंच गई है। 

भारतीय टीम का टी20 विश्वकप में अभियान 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में मुकाबले से शुरु होगा। इसमें  भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को होगा। इसके बाद इस टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका के साथ 12 जून और कनाडा के साथ 15 जून को टीम ग्रुप ए मैच खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का लक्ष्य खिताब जीतकर एक दशक के इंतजार को समाप्त करना रहेगा। 


Subscribe to our Newsletter