पहली बार नेशनल हाईवे पर होने वाली मौतों में आई कमी, मध्यप्रदेश, यूपी में हुआ सुधार

Aug 03, 2026

नई दिल्ली,। भारत में कोविड महामारी के बाद पहली बार नेशनल हाईवे पर होने वाली मौतों में कमी आई है, जबकि भारत में कुल सड़क दुर्घटनाओं में मौतें बढ़ीं। पिछले हफ्ते लोकसभा में पेश किए गए सरकारी डेटा से पता चलता है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक्सप्रेस समेत एनएच पर होने वाली मौतों में 4.1 फीसदी की गिरावट आई है।

एक्सप्रेसवे एनएव पर होने वाली मौतें 2024 में 64,772 से 4.1फीसदी घटकर 2025 में 62,122 हो गईं। वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से, 20 ने एनएच पर होने वाली मौतों की कमी दर्ज की गई है, लेकिन 15 राज्यों में बढ़ोतरी हुई है। लक्षद्वीप जहां कोई नेशनल हाईवे नहीं है, 2022 से ‘जीरो एनएच मौतें’ दर्ज करने वाला अकेला राज्य था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा में पेश किए गए डेटा से पता चलता है कि एनएच मौतों में सबसे ज्यादा गिरावट यूपी में दर्ज की गई, जहां 2024 में 9,560 मौतें हुई थीं, जो 2025 में घटकर 7,573 हो गईं। मध्य प्रदेश में भी कमी दर्ज की गई, जो 4,644 से घटकर 3,610 हो गईं, साथ ही पंजाब में भी इसी दौरान 1,562 से घटकर 1,022 हो गईं। वहीं जिन राज्यों में एनएच मौतों में बढ़ोतरी देखी गई, उनमें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



Subscribe to our Newsletter