ऋतुराज और अभिषेक को श्रीलंका दौरे के लिए शामिल नहीं करने से प्रशंसक भड़के
Jul 19, 2024
मुम्बई । श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को शामिल नहीं किये जाने पर प्रशंसक भड़क गये हैं। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई को खरी खोटी सुनाई है। प्रशंसकों का मानना है कि ऋतुराज और अभिषेक ने इसी माह हुए जिम्बाब्वे दौरे में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक व शतक लगाया था। अभिषेक ने तो केवल 46 गेंदों पर ही शतक पूरा कर दिया था। वहीं सामान्य प्रदर्शन करने वाले रियान पराग को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह मिलने से प्रशंसक हैंरान हैं। इसी कारण एक प्रशंसक ने ऋतुराज की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, यह पहली बार नहीं है जब उन्हें भारतीय टीम में उपेक्षा का सामना करना पड़ा है, यह अंडर-19 टीम के चयन के बाद से ही हो रहा है।
वहीं एक अन्य प्रशंसक ने कहा, ऋतुराज और अभिषेक के लिए वाकई खराब लग रहा है। वे रियान पराग से पहले जगह के अधिकारी थे पर पराग को दोनों प्रारूपों में चुना गया है। जिम्बाब्वे दौरे में अभिषेक ने 5 मैचों में 124 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174.64 रहा।