पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं : शाहिद अफरीदी

कप्तान से हैं खिलाड़ियों को शिकायत 

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपनी टीम की हार के बाद कहा है कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं है और इस बारे में वह विश्वकप के बाद अपनी बात रखेंगे। अफरीदी के अनुसार कुछ खिलाड़ियों को कप्तान बाबर आजम से परेशान है जिससे भी टीम एकजुट होकर नहीं खेल पा रही। यह बयान पाकिस्तान की भारत पर टी20 विश्व कप में हार के बाद आया है।

अफरीदी ने कहा, ‘एक कप्तान सभी को साथ लेकर चलता है। वह या तो टीम को बेकार करता है या उसको अच्छा बना देता है। विश्व कप को समाप्त होने दो इसके बाद में खुलकर बात करूंगा। उन्होंने कहा, ‘शाहीन अफरीदी के साथ मेरा ऐसा रिश्ता है कि अगर मैं उसके बारे में बात करूंगा, तो लोग कहेंगे कि मैं अपने दामाद की तरफदारी कर रहा हूं। शाहीन को इस साल की शुरुआत में कप्तान बनाया गया था पर विश्वकप से ठीक पहले हटा दिया था। 

भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए अहम मुकाबले में पाक को छह रनों से हरा दिया। इस मैच में पाक टीम 119 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पायी। इस मैच में पाक का क्षेत्ररक्षण भी बेहद खराब रहा। 


Subscribe to our Newsletter