इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
Mar 07, 2024
धर्मशाला । इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ यहां पांचवे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मै मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम ने युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को टेस्ट कैप दी है। इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप की जगह अनुभवी जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। बुमराह को पिछले मैच में आराम दिया गया था। वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पड्डिकल ने डेब्यू किया है। इसी के साथ ही टेस्ट में भारत के लिए खेलने वाले वह 314वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली है। वहीं इंग्लैंड ने पहले ही अपनी अंतिम ग्यारह की घोषणा कर दी थी। इंग्लैंड की अंतिम ग्यारह में तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई जबकि ओली रॉबिन्सन को बाहर रखा गया है। स्पिनर शोएब बशीर भी टीम में बने हुए हैं।
यहां की पिच पहले दो दिनों तक बल्लेबाजी के लिए सहायक रहेगी। वहीं इसके दूसरे दिन से गेंदबाजों के अनुकूल होने की संभावनाएं हैं। भारत अंतिम ग्यारह : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।