बेंगलुरू एफसी ने डूरंड कप में वायुसेना को हराया

 बेंगलुरू एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में वायुसेना को 4-0 से हरा दिया। इसी के साथ ही एफसी ने इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में बेंगलुरू की ओर से रॉय कृष्णा ने नौवें मिनट जबकि सुनील छेत्री ने 23वें और फैसल अली ने 71वें मिनट जबकि शिवा शक्ति ने 93वें मिनट में गोल किये। 

जीत के बाद एफसी ने आरोप लगाया कि टूर्नामेंट के दौरान उनके एक खिलाड़ी के खिलाफ  नस्लीय टिप्पणी की गई। बेंगलुरू एफसी के अनुसार उसने इस मामले की रिपोर्ट खेल अधिकारियों से की है। 

एफसी ने कहा, ‘‘ मंगलवार को यहां डूरंड कप के मैच के दौरान उनके एक खिलाड़ी के खिलाफ विरोधी टीम के खिलाड़ी ने नस्लीय टिप्पणी की थी।’’ इसके साथ ही कहा,‘‘ हम इस संबंध में अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। हमारा मानना है कि फुटबॉल के मैदान में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है और सभी समान हैं।’’ 

Subscribe to our Newsletter