वेस्टइंडीज को दोहरा झटका , बल्लेबाज ब्रैंडन किंग चोटिल हुए

अगले मैच में खेलने पर संशय छाया 

ग्रोस आइलेट । वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट के सुपर आठ मुकाबले में करारा झटका लगा है। इस मैच में जहां मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं उसके प्रमुख बल्लेबाज ब्रैंडन किंग भी चोटिल हो गये।  किंग को बल्लेबाजी करते समय  पांचवें ओवर के दौरान सैम करन के खिलाफ शॉट खेलते समय मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। किंग ने इस मैच में  चौके और 1 छक्का लगाकर 13 गेंदों में 23 रन बनाए। अब किंग के अगले मैच में खेलने पर भी संशय छा गया है। 

अगर वह अगला मैच नहीं खेल पाते हैं तो मेजबान टीम को करारा झटका लगेगा क्योंकि उसे पास अच्छे बल्लेबाजों की पहले से ही कमी है।  इस मैच में किंग के चोटिल होने से मेजबान टीम के रनों की गति भी कम हुई और वह 180 रन ही बना पायी जबकि शुरुआत में लग रहा था कि टीम 200 के ऊपर चली जाएगी। जॉनस्न चार्ल्स ने सबसे अधिक 38 रन जबकि निकोलस पूरन ने 36 रन बनाये। रोवमेन पॉवेल ने 36-36 रनों की पारी खेली. शेरफन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में शानदार 28 रन बनाए.


Subscribe to our Newsletter