जोकोविच रिकार्ड 13 वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचे

महिला वर्ग से क्रेसीकोवा पहुंचीं 

लंदन। सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच बिन कोर्ट में उतरे ही विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के नौवी वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनोर से होना था पर वह फिट नहीं होने के कारण मुकाबले से हट गये। ऐसे में जोकोविच वॉकओवर से अंतिम चार में पहुंच गये। जोकोविच ने 13वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस तरह से उन्होंने पुरुष एकल में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

मिनोर ने कहा कि उन्हें मैच में हटने का कठिन फैसला लेना पड़ा क्योंकि चौथे दौर के मुकाबले में आर्थर फिल्स पर 6-2, 6-4, 4-6, 6-3 की जीत के दौरान ही उन्होंने ‘क्रैक की आवाज सुनी थी।श शुरुआत में उन्होंने स्थिति की गंभीरता को कम समझा था। 

जोकोविच ने पुरुष एकल में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सात विंबलडन में जीते हैं। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच शुक्रवार को टेलर फ्रिट्ज और लोरेंजो मुसेटी के बीच होने मुकाबले के विजेता खिलाड़ी का समाना करेंगे। 

वहीं महिला वर्ग से चेक गणराज्य की बराबरा क्रेसीकोवा क्वार्टर फाइनल में लेटिविया की जिलेना ओसटापेंकों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। 


Subscribe to our Newsletter