आईपीएल के लिए चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास करते नजर आये धोनी

चेन्नई । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 22 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास करते दिख रहे हैं। वहीं सीएसके टीम ने एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें आईपीएल को लेकर लोगों में उत्साह साफ देखा जा रहा है। इसमें दिखाया गया है कि छोटे बच्चों से लेकर अनुभवी क्रिकेट प्रेमी भी उत्साहित होकर सड़कों पर नजर आ रहे हैं। ये सभी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने का प्रयास करते दिखे हैं। ।

सीएसके टीम की बस जैसे ही चेपॉक स्टेडियम पहुंची तो दर्शकों ने उत्साहित होकर नारे लगाने शुरु कर दिये। सीएसके के सोशल मीडिया ने भी अपने प्रशंसकों को धोनी के लंबे बालों वाली एक झलक दिखाई। साथ ही लिखा कि माही आ गए हैं। धोनी जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के  प्री-वेडिंग समारोह में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे हैं। उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी भी मैदान में नजर आये। धोनी ने जोश के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। 

माना जा रहा है कि ये धोनी का अंतिम आईपीएल होगा। उस कारण भी दर्शक उनकी एक झलक पाने को उत्साहित दिखे। 


Subscribe to our Newsletter