चोटिल होने के बाद भी आईपीएल खेल रहे धोनी सिमंस

मुम्बई । चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी चोटिल होने के बाद भी आईपीएल मुकाबला खेल रहे हैं। धोनी ने अपनी टीम को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। सिमंस ने कहा, विकेट पर उनका व्यवहार कमाल का रहता है। जब डेथ ओवर में गेंदबाजी हो रही होती है तो हम उनका उपयोग बल्लेबाजी टेंपलेट की तरह करते हैं।  पहले सत्र में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। जब उनको चोट लगती है तो होती है तो सभी इसकी चर्चा करने लगते हैं पर धोनी इस बारे में ज्यादा नहीं नहीं सोचते। 

सिमंस ने साथ ही कहा, मैंने आज तक उनके जैसा मेहनती इंसान नहीं देखा है। मुझे पता नहीं कि उन्हें दर्द भी होता है या नहीं। वह बस आगे बढ़ते हैं और अपना काम करते हैं। मुझे पता है कि वह थोड़ी परेशानी में हैं पर वह इसपर ध्यान नहीं देते। हम उनकी चोट को लेकर थोड़ा परेशान रहते हैं। अगर मैं कहा रहा हूं इसका मतलब है कि हमलोग सभी उनके मुकाबले उनकी चोट को लेकर ज्यादा रहते हैं। धोनी को आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने गेंद पकड़ने के लिए डाइव लगाई थी जिससे उनका घुटना चोटिल हो गया था। 


Subscribe to our Newsletter