धोनी ने दिये विश्वकप में भारतीय टीम की जीत के संकेत !

नई दिल्ली । एकदिवसीय विश्वकप में इस बार भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उसने अब तक के अपने सभी मैच जीते हैं। ऐसे में उसके विश्वकप जीतने की प्रबल संभावनाएं बतायी गयी है। इसी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन इस बार बेहद अच्छा है। टीम बेहद नियंत्रित है और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं टीम की जीत की संभावनाओं पर धोनी ने कहा कि इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोल सकता। धोनी की इन बातों से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भारतीय टीम एक बार फिर अपनी घरेलू धरती पर विश्वकप जीत सकती है। भारतीय टीम ने इससे पहले साल  2011 में विश्वकप जीता था। उस समय धोनी टीम के कप्तान थे। 

भारतीय टीम ने अपना अंतिम आईसीसी खिताब भी धोनी की ही कप्तानी में 2013 में जीता था। तब टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी में आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। यह सीएसके का आईपीएल का 5वां खिताब है। वहीं रोहित शर्मा पहली बार एकदिवसीय विश्वकप में टीम की अगुआई कर रहे हैं। ऐसे में उनका लक्ष्य टीम को जीत दिलाना रहेगा। 



Subscribe to our Newsletter