शैफाली के अर्धशतक से महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली ने आरसीबी को हराया
Mar 01, 2024
बेंगलुरु । दिल्ली कैपिटल्स ने यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यू पीएल) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 25 रनों से हराया। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिल्ली की ओर से शैफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाकर जबकि एलिसा केप्सी ने भी 46 रन बनाये। शैफाली ने 50 रन बनाये। इसके बाद बीच के ओवरों में मैरिजाना कैप ने 32 और जीस जोनोसेन ने 36 रन बनाकर अपनी टीम को स्कोर 194 रन तक पहुंचाया। इसके बाद 195 रनों के लक्ष्य का पीछा कतरे हुए आरसीबी को मंधाना ने 43 गेंदों पर 74 रन बनाकर अच्छी शुरूआत दी पर अंतिम ओवरों में आरसीबी ने 9 गेंदों पर 5 विकेट खो दिये जिससे उसे इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने पहले पावरप्ले में दिल्ली को खुलकर खेलने का अवसर नहीं दिया। ओपनर मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा के लिए रन बनाना कठिन रहा। पावरप्ले के बाद शैफाली ने तेज से आक्रमण शुरु कर दिया। शैफाली ने जहां 31 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए जबकि एलिसा कैप्सी ने 33 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। मध्यक्रम में मेरिजाना कैप ने 16 गेंदों पर 3 छक्कों के साथ 32 तो जेस जोनासेन ने 16 गेंदों पर 36 रन बनाकर स्कोर 194 तक पहुंचा दिया। अरुधंति ने भी 4 गेंदों पर 10 रन बनाए।