टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में 7 खिलाड़ियों पर होना है फैसला

आईपीएल के प्रदर्शन पर भी नजरें 

मुम्बई । आगमी टी20 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में 8 खिलाड़ियों के नाम तय माने जा रहे हैं जबकि 7 खिलाड़ियों पर अभी फैसला होना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरने जा रही भारतीय टीम का लक्ष्य यहां किसी प्रकार से आईसीसी विश्वकप जीतना रहेगा। अभी जारी इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को भी इस लीग में जगह मिल सकती है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के अलावा मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम तय है। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीमों के चयन के लिए अन्य जो नाम रखे हैं उसमें कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत भी हैं। कुलदीप शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जबकि ऋषभ ने वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। 

जिन 7 जगह के लिए खिलाड़ियों के बीच टक्कर होगी उसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे , रिंकू सिंह के अलावा सलामी जोड़ीदार के तौर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का नाम है। वहीं स्पिनर के तौर पर आर अश्विन और युजवेंद्र चहल के बीच मुकाबला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह में किसे बुमराह का जोड़ीदार बनाया जाएगा यह भी देखना होगा। चयनकर्ता दोनों गेंदबाज को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं. दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन के नाम पर चर्चा हो सकती है। 

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह


Subscribe to our Newsletter