कोलार में झाड़ियां में मिला खून से लथपथ युवक का शव ।

Nov 26, 2024

  भोपाल ।  राजधानी के कोलार थाना इलाके के सेमरी जोड़ के पास सोमवार की सुबह  झाड़ियां में खून से लथपत एक युवक का की लाश पड़ी हुई लोगों को दिखाई दी ।  लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हमेदिया अस्पताल पहुंचाया ।  इस मामले में पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव झाड़ियां में मिला है युवक के चेहरे पर तीन से चार घाव दिखाई दे रहे हैं और आसपास खून फैला हुआ है मृतक के नजदीक ही हाकिंग बजाज का छोटा सिलेंडर व छोटा चूल्हा भी पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है ।  पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है ।  इस मामले में बताया जाता है कि युवक के साथ मारपीट कर उसे इन झाड़ियां में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए पुलिस ने सोशल मीडिया पर  युवक की शव की फोटो वायरल की है ।

Subscribe to our Newsletter