टी20 विश्व कप टीजर में नजर आये डी कॉक, शुभमन और स्टोइनिस

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रुप से होने वाले टी20 विश्व कप 2024 का टीजर जारी किया है। ये टीजर सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हुआ है। जिसमें इस टूर्नामेंट के क्रेज को दिखाया गया है. इसमें प्रशंसकों के साथ साथ कुछ खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। तो वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को खेलेगी। आईसीसी के इस नए टीजर में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, भारत के शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस को दिखाया गया है।इसके अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को भी शामिल किया है, जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी इसमें नजर आए हैं। 

टी20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें भाग ले रही हैं। 

भारतीय टीम ने पहला विश्व कप जीता था। ऐसे में वह इस बार भी जीत के बड़े दावेदारों में शामिल है। भारतीय टीम के के कप्तान रोहित शर्मा इस विश्वकप को जीतकर एक दशक के जारी आईसीसी खिताब के सूखे को समाप्त करना चाहेंगे। भारतीय टीम ने अंतिम बार 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद से ही वह आईसीसी खिताब नहीं जीत पायी है। 

बीसीसीआई प्रबंधन इस टूर्नामेंट केलिए पहले हर्दिक पांड्या को कप्तान बनाना चाहता था पर उनकी खराब फिटनेस को देखते हुए बीसीसीआई ने रोहित पर ही भरोसा जताया है। पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में शामिल टीमों को 4 समूहों में बांटा गया है। इसमें प्रत्येक समूह में 5 टीमें रखी गयी हैं।


Subscribe to our Newsletter