रुतुराज, कॉनवे जैसे खिलाड़ियों का सीएसके को लाभ मिलेगा : गावस्कर

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि 22 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे जैसी शानदार सलामी जोड़ी से लाभ मिलेगा। आईपीएल में रुतुराज और कॉनवे का शानदार काफी अच्छा रहा है। न्यूजीलैंड के कॉनवेने 16 मैचों में 139.70 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए हैं, वहीं रुतुराज ने 147.50 की स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए हैं। सीएसके की बल्लेबाजी की ताकत को लेकर गावस्कर ने कहा कि उसके पास हमेशा से ही बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उसके ये बल्लेबाज पहली ही गेंद से विरोधी टीम पर दबाव बनाने लगते हैं जिसका लाभ सीएसके को मिलता है। इसके अलावा उसके पास अच्छ फिनिशर भी हैं। 

गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे का बाएं और दाएं हाथ का  संयोजन भी टीम के लिए फायदेमंद रहा है। टीम के पास लीग में सबसे बेहतर सलामी जोड़ी है। इसी कारण टीम को हमेशा अच्छी शुरुआत मिलती रही है। इससे आने वाले खिलाड़ियों पर दबाव घटता रहा है। रुतुराज  और कॉनवे ने कई अहम साझेदारियां की जिसका भी लाभ उसे मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ उन्होंने 141 रन की साझेदारी की। गावस्कर ने साथ ही कहा कि सीएसके की बल्लेबाजी में गहराई होने के अलावा वह लक्ष्य का पीछा करने में भी माहिर है। 



Subscribe to our Newsletter