सीएसके सभी को अपने अनुसार खेलने की आजादी देती है : शिवम
Mar 27, 2024
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस पर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज शिवम दुबे ने इसका श्रेय अपनी टीम को दिया है। शिवम ने कहा कि सीएसके अन्य टीमें से अलग है क्योंकि वह अपनी खिलाड़ियों को आजादी से खेलने देती है। इससे सभी खिलाड़ी अपने अनुसार खेल सकते हैं जिससे वे सहज अनुभव करते हैं। शिवम ने मैच के बाद कहा, ये फ्रेंचाईजी सबसे अलग है। इस टीम ने मुझे अपने अनुसार खेलने की आजादी दी है। मैं भी यही चाहता हूं कि मैं अपनी टीम को जीत हासिल करने में सहायता करुं। मैं उसी तरीके से काम कर रहा हूं और यह मेरे लिए काफी सहायक भी रहा है। मुझे पता है कि वो शार्ट बॉल करेंगे।
जिसके लिए मैं पहले से तैयार था। सीएसके प्रबंधन चाहता हैं कि मैं बहुत तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करूं और मैं भी यही करना चाहता हूं। शिवम ने गुजरात के खिलाफ इस मैच में 23 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली थी। वहीं इसके बाद डेरेल मिचेल और फिर युवा समर रजवी ने तेज पारी खेल स्कोर को 206 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2024 के पहले मैच में भी शिवम ने अच्छी पारी खेली थी। तब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 गेंदों में 34 रन बनाए थे।