क्रिकेटर वकार यू‎निस ने माना, पाकिस्तान पर भारी है टीम इं‎डिया

‎चेन्नई । पा‎किस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने माना है ‎कि पा‎किस्तान की टीम पर टीम इं‎डिया भारी है। उन्होंने क्रिकेट विश्व कप  से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की तैयारियों को देखते हुए भारत को पाकिस्तान टीम से बेहतर बताया। गौरतलब है ‎कि भारत ने हाल में एशिया कप जीता था और कोलंबो में सुपर-4 मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 228 रन के विशाल अंतर से पराजित किया था। गौरतलब है ‎कि क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का सामना अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से होना है।

इससे पहले वकार यूनिस ने कहा कि दोनों ही टीम पर दबाव होगा। यूनिस ने कहा कि जैसा कि भारत बनाम पाकिस्तान बड़ा मुकाबला होगा, जो सभी मुकाबलों पर भारी पड़ता है। जब आप अहमदाबाद में खेलते हो तो आपको खुद पर संयम बनाये रखना होता है। इसलिये सिर्फ कमजोर पाकिस्तानी टीम ही दबाव में नहीं होगी बल्कि भारत पर भी दबाव होगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों को देखते हुए भारत भी दबाव में होगा। 

उस समय दोनों टीमें दबाव में होंगी। यूनिस ने कहा कि अगर हम टीम के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो भारत निश्चित रूप से बेहतर टीम है। अगर मैं पाकिस्तान के बारे में बात करूं तो इस बार टीम इतनी मजबूत नहीं है, नसीम शाह की अनुपस्थिति सबसे बड़ा झटका है क्योंकि नसीम और शाहीन अफरीदी नई गेंद से एक दूसरे के पूरक हुआ करते थे। यूनिस ने कहा कि हालांकि हसन अली को उनकी जगह शामिल किया गया है, वह काफी अनुभवी है और बीते समय में काफी अच्छे प्रदर्शन दे चुका है। लेकिन इस तरह के बड़े मंच पर प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा।




Subscribe to our Newsletter