क्रिकेटर फैज फजल ने संन्यास लिया
Feb 20, 2024
नागपुर । क्रिकेटर फैज फजल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के कप्तान रहे फजल ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ‘कल नागपुर के मैदान पर मैं अंतिम बार क्रिकेट खेलने उतरूंगा। यहीं 21 साल पहले मेरी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मेरी यात्रा शुरु हुई थी। इसे में जिंदगी भर याद रखूंगा। इस क्रिकेटर को अपने करियर के दौरान केवल एक एकदिवसीय मैच खेलने का ही अवसर मिला था।
उन्होंने कहा, ‘विदर्भ और भारतीय टीम की ओर से खेलना और उन जर्सियों को पहनना मेरे लिए गौरव का कारण रहा है। मैं अपनी 24 नंबर की जर्सी की कमी महसूस करूंगा। साथ ही कहा कि संन्यास के साथ ही एक अध्याय के समाप्त होने पर दूसरा अध्याय आपका इंतजार कर रहा होता है। मैं देखता हूं जिंदगी आगे मुझे किस प्रकार के अवसर प्रदान करती है और कहां ले जाती है। फैजल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत की ओर से खेले गये एकमात्र एकदिवसीय मैच में अर्धशतक भी लगाया था। उन्होंने 17 दिसंबर 2003 को विदर्भ क्रिकेट मैदान पर ही अपना पहला रणजी मैच भी खेला था। उन्होंने कुल 137 प्रथम श्रेणी, 113 रन लिस्ट ए मैच और 66 टी-20 मैच खेले है। उन्होंने 53 प्रथम श्रेणी, 36 लिस्ट ए और 27 टी-20 मुकाबलों में विदर्भ की ओर से कप्तान भी संभाली है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 24 शतक और 39 अर्धश्तकों के साथ 9184 रन बनाये हैं जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 67.91 की औसत से 3641 रन बनाए हैं।
रणजी ट्रॉफी पर्दापण मैच में ही फैज ने 151 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा था। वह विदर्भ की ओर से प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट दोनों में ही सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने विदर्भ की ओर से 100 से अधिक मैच खेले हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह एममात्र क्रिकेटर हैं।