क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्वकप के लिए अपनी फाइनल टीम घोषित की

सिडनी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अगले माह होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी फाइनल टीम घोषित कर दी है। मिशेल मार्श को कप्तानी वाली इस टीम में अब कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें 15 खिलाड़ियों के साथ ही रिजर्व खिलाड़ियों को भी जगह दी गयी है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैट शॉर्ट रिजर्व के तौर पर रहेंगे। 

इससे पहले सीए ने एक मई को विश्वकप के लिए प्रारंभिक तौर पर टीम घोषित की थी। इस टीम में स्पिनर एश्टन एगर को भी शामिल किया गया है जबकि एगर ने पिछले टी20 विश्व कप के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन ग्लेन मैक्सवेल को टीम में बनाये रखा है। 

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि फ्रेजर-मैकगर्क और शॉर्ट ने चयन के लिए टीम में हैं और टूर्नामेंट के दौरान टीम के सदस्यों के चोटिल होने पर इन्हें शमिल किया जाएगा। इन दोनो ने ही लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 

बेली ने कहा, जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, मैचों के बीच कम समय के अंतराल के कारण चोट लगने की स्थिति में खिलाड़ियों को कम समय में टीम में शामिल करना कठिन हो जाता है। मैट टीम को एक ऑल-राउंड कौशल विकल्प प्रदान करता है जबकि जेक आगे बल्लेबाजी कवर प्रदान करता है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्वकप में 5 जून को बारबाडोस में ओमान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद उसे ग्रुप बी में इंग्लैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड से खेलना है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है: मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा 

रिजर्व खिलाड़ी : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैट शॉर्ट । 


Subscribe to our Newsletter