छेत्री पापा बने


नई दिल्ली । भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पापा बन गये हैं। छेत्री की पत्नी सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। छेत्री भारत के स्टार फुटबॉलरों में शामिल हैं। उन्होंने देश की ओर से सबसे अधिक 92 गोल किए हैं। इसके अलावा वह अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, ईरान के अली डेई और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। 

छेत्री की कप्तानी में ही हाल में भारत ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप में अपना 9वां खिताब जीता था। उसमें उन्होंने सबसे अधिक पांच गोल दागे थे। उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड भी मिला था। 39 साल के होने के बाद भी वह बेहद फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 135 मैचों में 56 गोल के साथ ही दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी से भी खेला है। इसके अलावा आई-लीग में चर्चिल ब्रदर्स, मोहन बागान, डेम्पो, ईस्ट बंगाल की ओर से भी उन्होंने खेला है। 




Subscribe to our Newsletter