चैम्पियंस लीग टी20 क्लब चैम्पियनशिप फिर शुरु होने की संभावना
Apr 03, 2024
बीसीसीआई, सीए ओर ईसीबी कर रहे बातचीत
मुंबई। पिछले एक दशक से बंद चल रही चैम्पियंस लीग टी20 क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप एक बार फिर शुरु हो सकती है। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से बातचीत जारी है। अंतिम बार ये चैम्पियनशिप 2014 में हुई थी। तब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था। उस समय भारत से तीन जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से 2-2 और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से एक एक टीम इसमें शामिल हुई थी। चैम्पियंस लीग में 2009-10 और 2014-15 के बीच छह सत्र खेले गए थे। इसमें से चार भारत में और दो दक्षिण अफ्रीका में हुए थे। इस दौरान सीएसके ने और मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स ने एक एक बार खिताब अपने नाम किया था। ।
इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट विक्टोरिया के सीईओ निक कमिंस ने कहा कि अति व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर में इसके लिये जगह बनाना असान नहीं होगा। भारत में मेलबर्न क्रिकेट अकादमी को लांच करने के अवसर पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि चैम्पियंस लीग समय से पहले की पहल थी। उस समय टी20 क्रिकेट इतना ज्यादा नहीं चला था पर अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘सीए , ईसीबी और बीसीसीआई इसे फिर शुरू करने पर बात कर रहे हैं। इसके लिए आईसीसी के व्यस्त कार्य्रकम में समय तलाशना बेहद कठिन रहेगा।