चहल की नजरें वार्न के रिकार्ड पर रहेंगी

नई दिल्ली । राजस्थान के स्पिनर यजुवेन्द्र चहल की नजरें आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में शेन वार्न के रिकार्ड पर रहेंगी। चहल इस मुकाबले में 4 विकेट लेते ही वॉर्न की बराबरी पर आ जाएंगे। वहीं अगर वह 5 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो वार्न का रिकार्ड भी तोड़ देंगे। इसके साथ ही वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में आ जाएंगे। अभी चहल के नाम 54 विकेट हैं जबकि वार्न ने अपने करियर में 58 विकेट लिए थे। 

अब तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे अधिक विकेट 67 विकेट शेन वॉटसन ने लिए हैं। उन्होंने 84 मैचों में ये 67 विकेट लिए थे। वॉटसन ने राजस्थान के अलावा अन्य टीमों के लिए भी खेला है। वॉटसन के बाद राजस्थान के लिए सबसे अधिक विकेट लेने का रिकार्ड सिद्धार्थ त्रिवेदी के नाम पर है। त्रिवेदी ने 76 मैचों में कुल 65 विकेट लिए थे। वहीं तीसरे नंबर पर अभी वॉर्न कायम हैं। राजस्थान रॉयल्स के संभावित अंतिम 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल। 


Subscribe to our Newsletter