कनाडा और बांग्लादेश की टीमें टी20 विश्व कप से पहले अमेरिका का दौरा करेंगी

टोरंटो । कनाडा और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें आगागी टी20 क्रिकेट विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 से पहले अमेरिका की यात्रा करेंगी। इसका लक्ष्य हालातों का अंदाजा लेना रहेगा। इस दौरान कनाडा और बांग्लादेश की टीम  अमेरिका के खिलाफ 8 टी20 मैच खेलेगी। कनाडा के खिलाफ पांच मुकाबले 7 से 13 अप्रैल तक खेले जाएंगे जबकि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मुकाबले 21 से 25 मई तक खेले जाएंगे। 

क्रिकेट अमेरिका के अध्यक्ष वेणु पिसिके ने आगमी टूर्नामेंट पर बात करते हुए कहा कि यह पुरुष टी20 विश्व कप से पहले अहम रहेगा। यह टीम में तालमेल बनाने और बेहतर रणनीति बनाने के लिए अहम होंगे। मैं आईसीसी, क्रिकेट कनाडा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मैचों के कार्यक्रम में अपना पूरा समर्थन दिया।

वहींदूसरी ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निज़ाम उद्दीन चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश टीम का आगामी यूएसए दौरा क्रिकेट के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अवसर है। यह टी20 सीरीज दोनों देशों के क्रिकेटरों के लिए खेल के प्रति अपनी प्रतिभा और जुनून दिखाने का एक अहम  अवसर है। 


Subscribe to our Newsletter